Apeejay in Media
Coverage of Apeejay School, Rama Mandi in Uday Darpan
Published
1 month agoon



एपीजे स्कूल रामा मंडी जालंधर में प्रधानाचार्य श्री ए.के. शर्मा जी के नेतृत्व में उप प्रधानाचार्य के दिशा निर्देश में और अध्यापक गणों के सहयोग से ‘ मदर डे ‘ का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया lकार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को हर तरह की जिम्मेदारियों से मुक्त कर स्वयं के लिए समय निकाल खुद की प्रगति एवं स्वास्थ की ओर ध्यान देना रहा l मदर डे के उपलक्ष्य में भिन्न भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई l सभी माताओं ने प्रतियोगिताओं जैसे सेल्फी विद मॉम, रंगोली, लेमन रेस , कुकिंग विथ आऊट फायर ,फीट ऑन फायर स्टेज़ (डांस), व मॉडलिंग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l
प्रधानाचार्य श्री ए.के. शर्मा जी ने आई हुई माताओं को ‘माँ दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं दी व जीवन में माँ का योगदान पर प्रकाश डाला l अन्त में उप प्रधानाचार्य श्रीमती लवलीन बग्गा ने माताओं तथा अतिथि गणों का पूरे एपीजे परिवार की ओर से धन्यवाद किया और कहा कि एक माँ ही अच्छे और संस्कारी घर की नींव को मजबूत बना सकती है l