Talent Treasure
Teacher’s Day Special: हमारे शिक्षक
Published
4 years agoon

हमारे शिक्षक
हम स्कूल रोज हैं जाते
शिक्षक हमको पाठ पढ़ाते,दिल बच्चों का कोरा कागज
उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते।
जाति-धर्म पर लड़े न कोई
करना सबसे प्रेम सिखाते।
हमें सफलता कैसे पानी
कैसे चढ़ना शिखर बताते।
सच तो ये है स्कूलों में
अच्छा इक इंसान बनाते।
गिरते है जब हम, तो उठाते है शिक्षक
जीवन की राह दिखाते शिक्षक।
अंधेरे ग्रहों पर बनकर दीपक
जीवन को रौशन करते है शिक्षक।
कभी नन्हीं आँखों में नमी जो होती,
तो अच्छे दोस्त बनकर हमें हँसाते है शिक्षक।
झटकती हैं दुनिया हाथ कभी जब,
तो झटपट हाथ बढ़ाते शिक्षक।
जीवन डगर है जीवन समर है,
जीवन संघर्ष सिखाते शिक्षक।
देकर अपने ज्ञान की पूँजी,
हमें योग्य मानव बनाते शिक्षक।
इस देश और दुनिया के लिये,
एक मुकम्मल समाज बनाते शिक्षक।
By: Raghav Gupta
Class: XIth non medical.
Apeejay School, Rama Mandi, Jalandhar