Talent Treasure
Teacher’s Day Special: Poem by Prachi, Apeejay School, Mahavir Marg, Jalandhar
Published
3 years agoon

मेरे हृदय में प्राण है गुरु
मेरे जीवन का सार है गुरु
पल-पल वह समझाता है
मुझे जीवन का लक्ष्य याद दिलाता है।
आदर्शों की मिसाल है वो
कभी शांत और कभी धीर है वो
हर पल संभलना सिखाता वो
सही राह पर चलना सिखाता वो।
पग-पग पर परछाई सा साथ निभाए
संकट में भी हंसना सिखाए
धैर्यता का पाठ पढ़ाए
वही सच्चा गुरु कहलाए।
Poem by Prachi
Class: 11-C
Apeejay School,
Mahavir Marg, Jalandhar