Apeejay in Media
Coverage of Apeejay International School, Greater Noida in Tennews
Published
1 year agoon



ग्रेटर नोएडा (23 दिसंबर 2024): एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने 22 दिसंबर 2024 को अपने वार्षिकोत्सव “राजसूत्रम्” (The Blueprint of Leadership) का आयोजन भव्यता और उल्लास के साथ किया। इस आयोजन ने भारतीय संस्कृति, चाणक्य की दूरदर्शी नीतियों और अखंड भारत के सपने को साकार करने के संकल्प को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के मूल्य और नेतृत्व के महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में धीरेंद्र सिंह (विधानसभा सदस्य, जेवर), अशोक शर्मा (एडीसीपी, गौतम बुद्ध नगर), पद्मश्री एयर मार्शल डॉ. पद्मा बंद्योपाध्याय सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एपीजे शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारी एन.एन. नैय्यर,डी.के. बेदी और पूर्व छात्र दिवजोत सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का आरंभ “इकोज़ ऑफ़ हार्मनी” नामक छात्र संगीत प्रस्तुति से हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत गीत और जलदीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरते हुए इस समारा का आरंभ किया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि धीरेंद्र सिंह ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं – करुणा, त्याग और सहिष्णुता – पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की यह विशेषताएं हमें दुनिया की अन्य संस्कृतियों से अलग बनाती हैं। रामायण और चाणक्य के दृष्टिकोण का हवाला देते हुए उन्होंने इन मूल्यों को संजोने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि आदरणीया उमंग सरीन ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने दृष्टिकोण और विचारों को स्वतंत्रता से विकसित करने का महत्व बताया। पूर्व छात्र श्री दिवजोत सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि विद्यालय की शिक्षा ने उनके करियर और व्यक्तित्व को आकार दिया।
कार्यक्रम में छात्रों की शैक्षिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को उनकी उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, कड़ी मेहनत और निरंतरता के लिए विशेष धनराशि और छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों के नृत्य और योग प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने चाणक्य की नीतियों और अखंड भारत के स्वप्न को “राजसूत्रम्” नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे द्वारा प्रेरणादायक शपथ ग्रहण के साथ हुआ। उन्होंने छात्रों और दर्शकों से चाणक्य की नीतियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, और राष्ट्रगान के साथ इस यादगार कार्यक्रम का समापन हुआ। “राजसूत्रम्” ने न केवल भारतीय संस्कृति के मूल्य प्रस्तुत किए, बल्कि नेतृत्व और जिम्मेदारी का एक नया दृष्टिकोण भी दिया।।