Talent Treasure
‘National Girl Child Day’: Poem by Pratyay Parashar, Apeejay International School, Greater Noida
Published
2 years agoon

बालिका है वरदान, इसका करो सम्मान,
यह है न कोई बोझ, बदलो अपनी सोच |
हर घर होगा अब खुशहाल, अब करो न इस पर प्रहार,
बेटी कर सकती है बहुत कुछ, बस दो इसे समय कुछ |
बचाओ इसके प्राण, अब करो इसे प्रणाम,
भारत होगा महान, अब होगा न बदनाम
क्योंकि आ गई है बालिका महान |
बेटी मारना है हराम, अब करो न कोई ऐसा काम,
बेटी है सरस्वती का रूप, अब दो न कोई इसे दुःख |
बेटी है सब की मान, अब करेगी घर का नाम
हम पढ़ाएंगे बेटी को आज, अब बदलेंगे हम समाज |
बेटी है महान, अब होगा इसका सम्मान |
बेटी है महान, अब होगा इसका सम्मान ||
प्रत्यय पराशर
कक्षा – IX
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा