Talent Treasure
‘A poem on Ram-Lalla’ by Khushi Sharma, Apeejay School, Model Town, Jalandhar
Published
2 years agoon

उत्सव ये रामलला का है,
ललक और अब क्या होगी
अयोध्या के हैं वासी राम ,
राम लला की सबको मूरत भाई है ।
सबको राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की,
बहुत-बहुत बधाई है ।
सबसे पूजित शालिग्राम से,
अरुण योगी राज ने मूर्त ये बनाई है।
नेपाल से लाए शालिग्राम से,
ये 51 इंच की मूर्त बनाई है ।
5 साल के राम लला का रूप ही निराला है ,
22 जनवरी के महोत्सव के लिए
108 फीट की अगरबत्ती बनाई है।
घर घर में दिए जलाकर,
राम जी की जय जयकार मनाई है।
ऐसे रघुनंदन के आने की सबको बहुत-बहुत बधाई है।