Connect with us

Talent Treasure

‘गर्मी का मौसम’: A Short Story by Divit Agarwal, Apeejay School, Noida

Published

on

जीशू सुबह से ही उदास बैठा था। “तुम इतना उदास क्यों बैठे हो? “,  उसके बड़े भाई मोहन ने पूछा। जीशू ने बोला- “बाहर बहुत गर्मी है, ५८°C है। मैं खेल नहीं पा रहा हूँ|”. जीशू के दो भाई बहन थे। एक थी बहन और एक भैया। जीशू की उम्र ६ साल थी।  उसकी छोटी बहन का नाम मानवी था।  मानवी ४ साल की थी।  मोहन ९ साल का था।

  उसके भैया ने कहा – “चलो मानवी और जीशु, आइसक्रीम बनाते हैं।  “आइसक्रीम!!”, मानवी और जीशु एक साथ चिल्लाए। फिर तीनो रसोईघर में गए।  मोहन भैया ने कहा – “पहले हमें डेढ़ घंटा दूध गैस पर उबालना होता है।  और हमें मम्मी से कहना होगा कि दूध गैस पर रख दे।” फिर जीशु ने पूछा – “पर हमें कितना दूध लेना पड़ेगा”? मोहन बोला -“लगभग १ लीटर”| “फिर चलो मम्मी  बोलने चलते हैं”, तीनो बोले।  

मानवी मान गयी, फिर डेढ़ घंटा हो गया।  मानवी ने पूछा – “अब क्या करना है, मोहन भैया?” “अब पहले यह बताओ कि  किस फ्लेवर की आइसक्रीम चाहिए?”, मोहन ने पूछा | जीशू  बोला “चॉकलेट”| मानवी, मोहन और मम्मी पापा सब मान गए | फिर मोहन बोला – “मानवी, चोको पाउडर ले आओ और जीशु चॉकलेट बिस्कुट”| दोनों ने अपना काम फटाक से कर लिया | फिर मोहन ने बिस्कुट और पाउडर को उबले हुए दूध में डाला और बोला -“मानवी, चीनी देना”| “ठीक है”| फिर मोहन ने चीनी डाली और बोला -“इसे मिक्स कर लो जीशु”| जीशु ने मिक्स किया और बोला – “अब क्या करना है”? मोहन बोला -“अब हमें इसे फ्रीज़र में रखना होगा, हम से दूध गिर जाएगा , इसलिए हमें मम्मी से बोलना होगा”| 

मम्मी ने फ्रीज़र में रखा और कहा कि हमें ६-७ घंटे बाद डिनर में आइसक्रीम मिल जाएगी| यह बात मम्मी ने तब बोली जब दिन के २:३० बज गए थे| फिर डिनर के बाद मम्मी ने आइसक्रीम परोसी।  आइसक्रीम बहुत स्वादिष्ट थी। मम्मी पापा ने कहा – ” वाह बच्चो, आइसक्रीम बड़ी स्वादिष्ट है”| आइसक्रीम खाने के बाद मम्मी ने जीशु पर बम फोड़ डाला।  मम्मी ने कहा – “जीशु, तुम कल खेलने जा सकते हो”|  “म… मग .. मगर इतनी गर्मी में”? मम्मी ने तुरंत मोबाइल उठाया और वैदर.कॉम खोला, फिर बोलीं – “बेटा, कल दिन में बारिश हो जाएगी, बारिश होने की वजह से शाम को भी ठंडक रहेगी।  कल शाम ६:३० बजे ३४ डिग्री सेल्सियस है| फिर तुम ७:४५ घर आ जाना”| 

जीशु लगातार १० मिनट कूदता रहा।  फिर वह सो गया | फिर जब वह उठा, सुबह ही मौसम ठंडा था | उसने मम्मी से पूछा – “मम्मी, क्या मैं आपका  मोबाइल ५ मिनट के लिए ले सकता हूँ”? मम्मी बोली – “ठीक है जीशु”|  तब उसने मोबाइल खोला तो फिर उसने वैदर.कॉम खोला | वहाँ लिखा था की आज बारिश की ९०% संभावना है | जीशु खुश हो गया | बारिश सच में २:३० बजे हुई और ५:०० बजे रुक गयी| जब जीशु खेलने गया तब तापमान सिर्फ ३२ डिग्री था | हर तरफ से ठंडी हवा थी | वह बहुत खुश था | वह जब घर आया तो उछलता कूदता हुआ बोला – “इतना अच्छा नज़ारा और ठंडी ठंडी हवा मुझे प्रसन्न करती है” | वह मज़े में गाना गाकर नृत्य  कर रहा था और साथ साथ में वही पंक्तियाँ दोहरा रहा था -“इतना अच्छा नज़ारा और ठंडी ठंडी हवा मुझे प्रसन्न करती है” |जीशु को उछलता कूदता देख कर सब मुस्करा दिए |