
जीशू सुबह से ही उदास बैठा था। “तुम इतना उदास क्यों बैठे हो? “, उसके बड़े भाई मोहन ने पूछा। जीशू ने बोला- “बाहर बहुत गर्मी है, ५८°C है। मैं खेल नहीं पा रहा हूँ|”. जीशू के दो भाई बहन थे। एक थी बहन और एक भैया। जीशू की उम्र ६ साल थी। उसकी छोटी बहन का नाम मानवी था। मानवी ४ साल की थी। मोहन ९ साल का था।
उसके भैया ने कहा – “चलो मानवी और जीशु, आइसक्रीम बनाते हैं। “आइसक्रीम!!”, मानवी और जीशु एक साथ चिल्लाए। फिर तीनो रसोईघर में गए। मोहन भैया ने कहा – “पहले हमें डेढ़ घंटा दूध गैस पर उबालना होता है। और हमें मम्मी से कहना होगा कि दूध गैस पर रख दे।” फिर जीशु ने पूछा – “पर हमें कितना दूध लेना पड़ेगा”? मोहन बोला -“लगभग १ लीटर”| “फिर चलो मम्मी बोलने चलते हैं”, तीनो बोले।
मानवी मान गयी, फिर डेढ़ घंटा हो गया। मानवी ने पूछा – “अब क्या करना है, मोहन भैया?” “अब पहले यह बताओ कि किस फ्लेवर की आइसक्रीम चाहिए?”, मोहन ने पूछा | जीशू बोला “चॉकलेट”| मानवी, मोहन और मम्मी पापा सब मान गए | फिर मोहन बोला – “मानवी, चोको पाउडर ले आओ और जीशु चॉकलेट बिस्कुट”| दोनों ने अपना काम फटाक से कर लिया | फिर मोहन ने बिस्कुट और पाउडर को उबले हुए दूध में डाला और बोला -“मानवी, चीनी देना”| “ठीक है”| फिर मोहन ने चीनी डाली और बोला -“इसे मिक्स कर लो जीशु”| जीशु ने मिक्स किया और बोला – “अब क्या करना है”? मोहन बोला -“अब हमें इसे फ्रीज़र में रखना होगा, हम से दूध गिर जाएगा , इसलिए हमें मम्मी से बोलना होगा”|
मम्मी ने फ्रीज़र में रखा और कहा कि हमें ६-७ घंटे बाद डिनर में आइसक्रीम मिल जाएगी| यह बात मम्मी ने तब बोली जब दिन के २:३० बज गए थे| फिर डिनर के बाद मम्मी ने आइसक्रीम परोसी। आइसक्रीम बहुत स्वादिष्ट थी। मम्मी पापा ने कहा – ” वाह बच्चो, आइसक्रीम बड़ी स्वादिष्ट है”| आइसक्रीम खाने के बाद मम्मी ने जीशु पर बम फोड़ डाला। मम्मी ने कहा – “जीशु, तुम कल खेलने जा सकते हो”| “म… मग .. मगर इतनी गर्मी में”? मम्मी ने तुरंत मोबाइल उठाया और वैदर.कॉम खोला, फिर बोलीं – “बेटा, कल दिन में बारिश हो जाएगी, बारिश होने की वजह से शाम को भी ठंडक रहेगी। कल शाम ६:३० बजे ३४ डिग्री सेल्सियस है| फिर तुम ७:४५ घर आ जाना”|
जीशु लगातार १० मिनट कूदता रहा। फिर वह सो गया | फिर जब वह उठा, सुबह ही मौसम ठंडा था | उसने मम्मी से पूछा – “मम्मी, क्या मैं आपका मोबाइल ५ मिनट के लिए ले सकता हूँ”? मम्मी बोली – “ठीक है जीशु”| तब उसने मोबाइल खोला तो फिर उसने वैदर.कॉम खोला | वहाँ लिखा था की आज बारिश की ९०% संभावना है | जीशु खुश हो गया | बारिश सच में २:३० बजे हुई और ५:०० बजे रुक गयी| जब जीशु खेलने गया तब तापमान सिर्फ ३२ डिग्री था | हर तरफ से ठंडी हवा थी | वह बहुत खुश था | वह जब घर आया तो उछलता कूदता हुआ बोला – “इतना अच्छा नज़ारा और ठंडी ठंडी हवा मुझे प्रसन्न करती है” | वह मज़े में गाना गाकर नृत्य कर रहा था और साथ साथ में वही पंक्तियाँ दोहरा रहा था -“इतना अच्छा नज़ारा और ठंडी ठंडी हवा मुझे प्रसन्न करती है” |जीशु को उछलता कूदता देख कर सब मुस्करा दिए |
